Follow Us:

ऊना: पेड़ से लटका मिला 3 दिन से लापता महिला का शव

रविंद्र, ऊना |

ऊना के अंब में तीन दिन से लापता महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। महिला की पहचान रेखा रानी पत्नी विजय कुमार निवासी सोलन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है

जानकारी के मुताबिक, इलाज के लिए परिजन 15 को महिला को अंब के मैडी पहुंचे, जहां से अचानक लापता हो गई। इसको लेकर परिजनों ने अपने स्तर पर जांच करने के साथ-साथ अंब पुलिस को सूचना दी। लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया। वीरवार सुबह महिला का शव मैडी में एक पेड़ से लटका मिला। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।