Follow Us:

ऊना: नवविवाहिता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज करवाया दहेज उत्पीड़न का केस

रविंद्र ऊना |

महिला पुलिस थाना ऊना मे एक नवविवाहिता महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार अनु सेणी पत्नी विजय सेणी निवासी कोटला कलां थाना ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रेल 2019 मे इसकी शादी हुई थी।

महिला ने बताया की शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति विजय सेणी और ससुराल वाले इसे तंग करने लगे।  इतना ही नहीं वह उससे दहेज में फलैट की मांग करने लगे। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।