Follow Us:

सुंदरनगर: महिला ने जहर खाकर समाप्त की जीवनलीला

सचिन शर्मा |

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में एक महिला द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान भारती 42 साल निवासी मंडी के रुप में हुई है। जब परिजनों को पता चला तो महिला देखा तो  तुरन्त उसे सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले गए। जहां डॉक्टरों ने मपहिला की गंभीर हालत के चलते उसे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इस मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि शुक्रवार को सिविल अस्पताल सुंदरनगर से एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगल लेने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर सुंदरनगर पुलिस ने सिविल अस्पताल सुंदरनगर जाकर हालत का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।