Follow Us:

सोनभद्र फायरिंग मामलाः पीड़ितों से मिलने के लिए अड़ीं प्रियंका गांधी, अब भी धरना जारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सोनभद्र जाने के लिए अड़ीं प्रियंका गांधी का धरना अब भी जारी है। प्रियंका अंधेरे में कार्यकर्ताओं के साथ बैठी रहीं। कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि चुनार गेस्ट हाउस में बिजली काटी गई जिसकी वजह से प्रियंका अंधेरे में बाहर बैठकर धरना देती रहीं।

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पीड़ितों से मिलने के लिए निकली। वह हिंसा के पीड़ित लोगों से मुलाकात करने के इरादे से गईं लेकिन मिर्जापुर नारायणपुर पुलिस चौकी पर प्रियंका के काफिले को रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले गई।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने के लिए आज यूपी आए हैं, जो पिछले कल से धरने पर हैं। उन्हें नारायणपुर में कल पुलिस ने हिरासत में लिया था, जब वह सोनभद्र के फायरिंग मामले के पीड़ितों से मिलने के लिए जा रही थीं।