कुल्लू जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर भुंतर बाजार के बीचौंबीच एक मकान में आग लग गई। जिससे बाजार में अफरातफरी का माहौल पैदा हुआ। यह मकान अतुल राणा का बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और एयरपोर्ट के अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।
यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो यह हादसा काफी बड़ा रूप भी ले सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर छानबीन करने के लिए पहुंच गई है जो आग के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार इस आगजनी में मकान के दो कमरे जलकर राख हो गए हैं। जिसमें लाखों के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। कोई जानी नुकसान होने की खबर नहीं है।
.jpeg)



