Follow Us:

धर्मशाला: भागसूनाग वाटरफॉल के पास भूस्खलन होने से 8 पर्यटक घायल

मनोज धीमान |

भागसूनाग में वाटरफॉल रास्ते में भूस्खलन होने से ऊना के करीब 8 पर्यटक घायल हुए हैं। घायलों में दो पुरुष, दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को धर्मशाला जोनल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार ऊना से दो परिवार अपने बच्चों के साथ मैक्लोडगंज घूमने आए थे। शनिवार को वह भागसूनाग मंदिर से वाटरफॉल की तरफ जा रहे थे। इसी बीच अचानक से भूस्खलन हो गया और यह पर्यटक उसकी चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया।