Follow Us:

नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो चूरा-पोस्त सहित एक गिरफ्तार

पी. चंद |

सोलन जिले के नालागढ़ पुलिस ने अवैध नशा तस्करों पर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यह कार्यवाही नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बेला मंदिर के पास लिंक रोड पर एक ऑल्टो कार में 42 किलो चूरा पोस्त पकड़ा है। पुलिस ने मौके से नशे के तस्करी के आरोपी बबलू निवासी गुलाबपुरा को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी काफी लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र में अवैध नशे की सप्लाई करता था और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।