Follow Us:

देश के वीर जवानों और उनकी कुर्बानियों पर कांग्रेस को है गर्व : राठौर

पी. चंद. शिमला |

कारगिल विजय दिवस के मौके पर देश के नाम अपनी कुर्बानी देने वाले अमर वीर जवानों को कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यलय के कर्मचारियों को भी देश की एकता और अंखडता को मजबूत रखने की शपथ दिलाते हुए शहीद वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस मौके पर राठौर ने कहा कि देश को दिये इन जवानों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। वीर जवानों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम इस देश की एकता और अंखडता पर किसी भी प्रकार की आंच न आने दें। उन्होंने काह कि देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा में सेना का बहुत बड़ा योगदान रहता है। हमारे वीर सैनिक देश की सीमाओं पर दिन रात देश की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। कांग्रेस उन के इस पराक्रम को सलाम करती है।