Follow Us:

नालागढ़ में बच्चा चोर गिरोह से फैली दहशत

पी. चंद |

जिला सोलन के तहत आने वाले नालागढ़ के सनेड गांव में बच्चा चोर गिरोह की दहशत फैल गई है। गांव के एक घर में घुसे बच्चा चोर गिरोह के दो सदस्य महिलाओं के पहनावे में घुसे थे। दो चोर गिरोह के सदस्य बच्चा उठाने की कोशिश की।

इलना ही नहीं, परिवार वालों पर भी तेज़ धार हथियारों से जान से मारने की कोशिश की गई। परिवार वालों ने जैसे ही शोर मचाया दोनों वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरा गांव डरा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर मौके पर पहुंचकर जांच में  जुटी हुई है। पूरे गांव के लोगों ने भी पहरा दे रहे हैं।