Follow Us:

शिमलाः सेब से लदी पिकअप हुई हादसे का शिकार, चालक घायल

पी. चंद, शिमला |

शिमला के रामपुर में सेब से लदी हुई पिकअप हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा सेरी पुल के पास पिकअप (HP 92-1062) दर्घटनाग्रस्त हुई। इस हादसे में चालक घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

ये पिकअप सेब से लदी हुई थी और हादसा होने से सारा सेब बर्बाद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम जांच में हादसा चालक की लापरवाही का बताया जा रहा है।