Follow Us:

मंडी के धर्मपुर में भूस्खलन की चपेट में आई कार पलटी

पी. चंद |

जिला मंडी के धर्मपुर धाना के तहत भूस्खलन आने से कार पलट गई। यह कार सरकाघाट के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  मोरला  के प्रधानाचार्य केशव ठाकुर की है जो भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई।

केशव ठाकुर के साथ तीन अन्य शिक्षकों को भी चोटें आई है जिन्हें हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।