Follow Us:

कश्मीर को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, आज पीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू कश्मीर में हो रही हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आज सुबह 9.30 बजे बैठक होगी. ऐसा कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार की इस कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस बैठक से कुछ घंटों पहले ही जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला, पीडीपी नेता और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और जम्मू कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जान लोग को नजरबंद कर दिया गया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि इस बैठक में जम्मू कश्मीर से संबंधित फैसला भी लिया जा सकता है।

इन अटकलों को इसलिए भी हवा मिल रही है क्योंकि अब तक सरकार और सेना आतंकवाद की कमर तोड़ने का दावा कर रही थी, ऐसे में महज कुछ हथियार मिलने के आधार पर अमरनाथ यात्रा रद्द करने और बाहरी लोगों के कश्मीर छोड़ने का फरमान सुनाने के पीछे लोग बड़ी वजह तलाश रहे हैं। यही नहीं, ये भी संकेत दिए जा रहे थे कि नवंबर के आसपास कश्मीर में चुनाव होंगे। ऐसे में सवाल वाजिब है कि जब अमरनाथ यात्रा नहीं हो सकती तो फिर चुनाव कैसे होंगे।