जिला बिलासपुर के सदर थाना के अंतर्गत SIU टीम द्वारा मुकाम चेरी के पास चंडीगढ़ अंडरटेकिंग डिपो की कुल्लू से मनाली जा रही बस की तलाशी ली गई तो बस में सवार अश्विनी कुमार निवासी मंडी से 22.92 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज़ करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
वहीं, दूसरे मामले में बिलासपुर के बरमाणा में पुलिस ने रविवार शाम को स्थानीय युवक से चिट्टा बरामद किया गया। बरमाणा पुलिस ने गश्त के दौरान बरमाणा में ही एनटीपीसी के ऑफिस के पास एक युवक से 4.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विरोचन नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है और आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।



