Follow Us:

बिलासपुरः गाड़ी की टक्कर से राहगीर महिला घायल

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

जिला बिलासपुर में आने वाले गांव परनाल के पास एक कार की टक्कर से राहगीर महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार शाम के समय की है जब गाड़ी नंबर (CH-01Z-1241) जिसको नीलम कुमारी 42 साल निवासी घुमारवीं चला रही थी तो उनकी गाड़ी ने राहगीर कमला देवी 65 साल निवासी घुमारवीं को टक्कर मार दी।

गाड़ी की टक्कर लगने के बाद से चालक महिला ने अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी सड़क से करीब 20-30 फुट नीचे गिर गई। जिस पर कमला देवी को काफ़ी चोटें आई हैं और कार चालक नीलम कुमारी को भी चोटें आई है। लोगों की सहायता से दोनों महिलाओं को घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दोनों महिलाओं का इलाज चला हुआ है।

भराड़ी थाना  पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी राजेन्द्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गाड़ी की टक्कर लगने का मामला भराड़ी थाना में आया जिसकी छानबीन की जा रही है।