Follow Us:

BREAKING: शिमला में फिर लैंडस्लाइड, चपेट में आई होटल की स्टाफ बस

पी. चंद, शिमला |

शिमला में लैंडस्लाइड की घटना आम हो चुकी है। बरसात के मौसम में एक के बाद एक लगातार लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। शिमला के छराबड़ा में दोपहर बाद फ़िर लैंडस्लाइड हुआ जिसमें एक होटल की स्टाफ बस चपेट में आ गई। अचानक हुए इस लैंडस्लाइड से एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे अस्पताल भेज दिया गया है।

बाकी लोग सुरक्षित हैं और किसी तरह के जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है और जरूर ऐहितयात बरते जा रहे हैं। याद रहे कि शिमला के अनाडेल इलाके में लैंडस्लाइड हुआ था, जिसमें एक पेड़ सड़क पर आ गिरा था जिससे बाद में सड़क से हटा दिया गया था।