Follow Us:

राहुल के अलावा सोनिया समेत ये बड़े चेहरे भी आएंगे हिमाचल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सात अक्टूबर को मंडी में राहुल गांधी की रैली करवाने के बाद कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों की सूची फाइनल करने में लगी है। दरअसल, विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों में विशाल रैलियां करवाने जा रही है। इन्ही रैलिओं के चलते कांग्रेस के भी कई दिग्गज़ नेता हिमाचल आएंगे, जिनकी सूची तैयार की जा रही है।

राहुल की रैली के बाद कांग्रेस फुन ऑन मोड में सड़क पर उतरकर प्रचार करेगी और एक बाद एक दिग्गज़ नेताओं को हिमाचल में आना-जाना रहेगा। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी हिमाचल में रैली करेंगी, हालांकि अभी रैली की तारीख तय नहीं है। लेकिन, चुनावी प्रचार में कांग्रेस का दूसरा बड़ा चेहरा सोनिया गांधी होंगी जो कि इस माह में हिमाचल आ सकती हैं।

इसके अलावा स्टार प्रचारकों की पहली लिस्ट में चार वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं। इनमें  गुलाम नबी आजाद, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरेंद्र सिंह और आनंद शर्मा के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। राहुल गांधी की रैली के बाद यह लिस्ट हाईकमान को भेजी जाएगी और अगली रैली के बारे में भी बयौरा तैयार किया जाएगा।