Follow Us:

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को मिला भारत रत्न सम्मान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, जनसंघ के नेता नाना जी देशमुख और प्रख्‍यात गायक भूपेन हजारिका को आज भारत रत्न  से सम्मानित किया गया। भारत रत्न सम्मान का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को किया गया था।  भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। पहला भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दिया गया था।