Follow Us:

राहुल गांधी की रैली को लेकर तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस

पीं. चंद |

प्रदेश कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की 7 अक्टूबर होने वाली मंडी के पड्डल मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों में जुट गई है। राहुल गांधी की रैली में पीएम मोदी की बिलासपुर में हुई रैली से अधिक भीड़ जुटाने की सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस के सामने है। यही वजह है कि सीएम वीरभद्र सिंह आज रैली स्थल जायज़ा लेने मंडी पहुंच रहे हैं।

वहीं, सीएम आज ऐतिहासिक  कुल्लू दशहरे के समापन पर जा रहे हैं लेकिन उससे पहले वह मंडी में रैली स्थल पर जाएंगे जहां से रैली में अधिक से अधिक भीड़ एकत्रित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे।

वहीं, सीएम 7 अक्टूबर तक मंडी में ही डटे रहेंगे। कांग्रेस के अधिकतर नेता आज से मंडी में ही रैली की तैयारियां करने के लिए जा रहे हैं। लेकिन अब देखना ये होगा की कांग्रेस बीजेपी की रैली के जबाब में कितनी भीड़ मंडी में इक्कठी कर पाती है।