Follow Us:

कुल्लू: भूस्खलन की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत

पी. चंद |

कुल्लू के सैंज में भूस्खलन की चपेट में आने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला दोपहर बाद घास काटने के लिए गई हुई थी। इसी बीच भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ और महिला मलबे की चपेट में गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौते हो गई। मृतक महिला की पहचान कलाबंतू (40) निवासी रैला पंचायत गांव खडगंजा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कलाबंतू वीरवार दोपहर बाद घास काटने जंगल में गई थी। इसी बीच अचानक मौसम खराब होने से भारी बारिश होने से महिला भूस्खलन की चपेट में आ गई जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को मलबे से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।