Follow Us:

ऊना में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी

रविन्दर, ऊना |

प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश ने जिला ऊना में भी जमकर कहर बरपाया। पानी लोगों के घरों में घुस गया। संतोषगढ में लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिससे काफी नुकसान हुआ। लोगों के घरों में रखा फर्नीचर और समान खराब हो गया। पानी से निकालने में लोगों को बड़ी दिक्कतें आयी।

इतना ही नहीं मिनी सचिवालय में भी पानी घुस गया। जबकि कई जगहों पर लहासे और पेड़ भी गिरे।