Follow Us:

पावंटा साहिबः यमुना नदी और गिरी नदी उफान पर, दिल्ली में आ सकती है बाढ़

नवनीत बत्ता |

हिमाचल के कई इलाकों में लगातार बारिश से कई नदियां नाले उफान पर आ गई हैं। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यमुना नदी और गिरी नदी भी इतनी उफान पर नज़र आ रही है कि दोनों नदियों का पानी पुल तक पहुंचने वाला है। इन दोनों नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है और 24 घंटे में पानी दिल्ली पहुंचता है। ऐसे में वहां भी बाढ़ के हालात बन सकते हैं।

दोनों नदियां आज इतनी उफान पर हैं कि देखकर भी डर लग रहा है। इस साल की बरसात में पहली बार दोनों नदियां इतनी उफान पर नज़र आ रही हैं। कई इलाकों की आवाजाही भी ठप हो चुकी है और कई मकान गिर कर ध्वस्त हो चुके हैं।

दोनों नदियों का जलस्तर इतना बढ़ चुका है कि नदियों के आसपास बसे लोगों ने अपना घर छोड़कर जाना शुरू कर दिया है। बता दें कि खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी के किनारे ना जाने की हिदायत दी है।