Follow Us:

बिलासपुरः चंडीगढ़-मनाली NH बंद, लोगों ने लंगर लगाकर श्रद्धालुओं को खिलाया खाना

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

बिलासपुर में हुई भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-205 पर देखने को मिल रहा है। यहां लगभग 35 जगह पर भूस्खलन से मार्ग बंद हुआ है। अभी भी चंडीगढ़-मनाली एनएच 205 बंद पड़ा है जबकि विश्व विख्यात शक्ति पीठ नैना देवी से किरतपुर साहिब और नैना देवी से भाखड़ा नंगल डैम रोड अभी भी बंद हैं। श्रद्धालुओं को नैना देवी-आंनदपुर साहिब रास्ते से भेजा है।

भारी बारिश के चलते स्वारघाट से बिलासपुर तक जगह-जगह लैंडस्लाइड हुआ है। क्षतिग्रत मकानों के ग्रामीणों ने रात टेंटों में गुजारी जिसके चलते लगभग 05 हजार यात्री जाम में फसे हुए थे। कई जगह पर भूस्खलन हुआ है लगभग 5000 पर्यटकों और श्रद्धालुओं को प्रशासन ने विभिन्न जगहों से निकाल कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है।

जिला बिलासपुर उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के खाने की व्यवस्था स्थानीय पंचायतों ने लंगर लगाकर भूस्खलन में फंसे लोगों की मदद की। रास्ता बहाली के लिए 8 जेसीबी मशीनें लगी हुई हैं। घुमारवीं उपमंडल में 10 मकान जमींदोज हो गए हैं और 20 डैमेज हुए हैं। स्पॉट विजिट करने पर सभी पीडि़तों को प्रशासन की ओर से कंबल, टैंट और एक माह की राशन सामग्री वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि बरसात ने जिले में 23 गौशालाओं पर कहर बरपाया जिसमें 62 मवेशी शिकार हुए।