Follow Us:

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक सेना ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार दागे और गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई इस गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। वहीं, चार अन्य घायल हो गए हैं।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सीमा के पास कृष्णा घाटी सेक्टर में सुबह करीब 11 बजे सीमा पार से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। सीमा पर अभी भी दोनों और से गोलीबारी जारी है।