Follow Us:

हमीरपुर में भारी बारिश से अब तक 55 करोड़ का नुक्सान : DC

नवनीत बत्ता |

हमीरपुर जिला उपायुक्त हरिकेश मीणा ने जानकारी देते हुए कहा की भारी बारिश से जिला भर में 55 करोड़ का नुक्सान हुआ है।  कई सड़कों का संपर्क टूट गया, कई पुल पानी में बह गए। साथ में जिला भर में 36 कच्चे मकान बारिश की भेंट चढ़ गए।

उन्होंने बताया कि दो पक्के मकान भी बारिस से क्षतिग्रस्त हो गए। साथ में बिजली भिवाग ,लोक निर्माण भिवाग ,पशुपालन भिवाग ,कृषि भिवाग व् अन्य कई नुक्सान हुए है जिसमे कई लोगों को फौरी राहत प्रसाशन की तरफ से दे दी गई है । उपायुक्त हरिकेश मीणा ने जनता से अपील भी है बरसात के दौरान नदी नालों के पास न जाएं।