Follow Us:

देवभूमि फिर शर्मसार, 11वीं क्लास की लड़की को किया अगवा

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंब क्षेत्र में स्कूल जाने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा को नकाबपोश बदमाशों के द्वारा अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार बदमाशों ने लड़की पर नशीली स्प्रे का छिड़काव किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी। लड़की ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी तो अन्य लोग लड़की की सहायता के लिए वहां पहुंच गए, लेकिन इस बीच बाइक पर आए बदमाश मौके से भाग गए।

लड़की की शिकायत के आधार पर डीएसपी अंब मनोज जंबाल पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। संबंधित छात्रा को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जांच में बात सामने आई है कि इस पूरी घटना में 5 आरोपी हैं। दो नकाबपोश बाइक पर सवार थे और तीन आसपास छिपे थे। पुलिस सीसीटीव फुटेज खंगालने में लगी है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।