Follow Us:

राहुल की रैली से पहले हिमाचल पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता

समाचार फर्स्ट डेस्क |

7 अक्टूबर को होने वाली कांग्रेस की विकास रैली में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल आ रहे हैं। राहुल की रैली से पहले कांग्रेस के दिग्गज़ नेता सुशील कुमार शिंदे और रंजीत रंजन हिमाचल के कुल्लू जिला में पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को शिंदे भुंतर पहुंचे और उसके बाद कुल्लू में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की।

बैठक में शिंदे ने सभी को चुनावी टिप्स दिए और राहुल की रैली के कार्यभार सौंपे। वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी वीरवार रात से कुल्लू पहुंच चुके हैं और अब शिंदे के साथ मंडी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री संग शिंदे रैली स्थल पर तैयारियों का जायज़ा लेंगे और रैली स्थल पर कार्यकर्ताओं को ड्यूटी लगाएंगे।

गौरतलब है कि मोदी की रैली के जवाब में कांग्रेस ये विकास रैली करने जा रही है। कांग्रेसी नेताओं का दावा है कि राहुल की इस रैली से मोदी की रैली का करारा जवाब दिया जाएगा और रैली के बाद कांग्रेस अपना चुनावी प्रचार शुरू कर देगी।