Follow Us:

निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह कैलाश कॉलोनी स्थित उनके आवास से जनता दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय लाया गया है। जेटली का पार्थिव शरीर ले जा रहे फूलों से लदे सैन्य वाहन के साथ भाजपा के कई नेता भी काफिले में आए। भाजपा मुख्यालय में पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा और उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट के लिए ले जाया जाएगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का कल दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर एम्स में निधन गया। जेटली को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद 9 अगस्त को एम्स में भर्ती करवाया गया था। तब से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।