Follow Us:

निगमबोध घाट ले जाया जा रहा अरुण जेटली का पार्थिव शरीर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अरुण जेटली का पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय से अब निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है। निगमबोध घाट पर 2.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट पर तैयारी पूरी कर ली गई है।

बता दें कि देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का कल दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर एम्स में निधन गया। जेटली को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद 9 अगस्त को एम्स में भर्ती करवाया गया था।