Follow Us:

पूर्व PM मनमोहन सिंह की SPG सिक्योरिटी हटी, अब दी जाएगी Z+ कवर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई है। इस बाबत गृह मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान सुरक्षा कवर की समीक्षा की गई। यह समीक्षा सुरक्षा एजेंसियों की ओर से संभावित खतरे को लेकर की जाती है। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद मनमोहन सिंह को जेड प्लस की सुरक्षा दी जाएगी।

बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कुछ दिन पहले राजस्थान के राज्यसभा के सदस्य के रुप में शपथ ली। गत दिनों वह  राजस्थान को उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के रुप में चुने गए। इससे पहले वह असम में राज्यभा के सदस्य थे और उनका कार्यकाल खत्म हो गया था।