Follow Us:

पड्डल मैदान तैयार, रैली स्थल पर 20 हजार के करीब कुर्सियां

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी का पड्डल मैदान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि रैली स्थल पर राहुल गांधी 12 बजे करीब दस्तक दे सकते हैं। रैली स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई है। रैली स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ बैठने की भी समूचित व्यवस्था की गई है।

पड्डल मैदान में वैसे तो एक लाख तक कि भीड़ को अपने अंदर समा लेने की क्षमता है, लेकिन जानकारी के मुताबिक यहाँ पर 20 से 22 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। उधर मोदी की रैली में 35 से 40 हज़ार कुर्सियां लगाई गई थी। एक अंदाज़े के अनुसार मोदी की रैली में 50 हज़ार से ज्यादा की भीड़ जुटी थी। कांग्रेस भी इतनी ही भीड़ जुटाने की जुगत में है। क्योंकि एक तो कांग्रेस की सरकार यहाँ पर है दूसरा इस रैली को सरकारी रैली घोषित कर रखा है। दरअसल,  कांग्रेस अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान करने वाली रैली करार दे रही है।

ऐसे में इस रैली को लेकर लोग मोदी की रैली से तुलना भी करने रहे हैं। सभी की निगाहे इस बात पर टिकी है कि रैली में भीड़ मोदी को टक्कर देगी या नहीं…।