Follow Us:

देश के खराब आर्थिक हालत पर इस अभिनेता ने जताई चिंता

समाचार फर्स्ट |

देश के खराब आर्थिक हालातों पर केंद्र सरकार अब अपने नेताओं से भी बच नहीं पा रही है। अभिनेता, सांसद और बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो नियम बनाए हैं उसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा कसौली में आयोजित खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में बोल कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव और उससे पहले हिमाचल व गुजरात विधानसभा चुनाव में जब लोगों के बीच जाएगी तो इस बात का एहसास हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वे पार्टी और देशहित में सुझाव देते हैं जिसे गलत समझ लिया जाता है।

सिन्हा ने कहा कि अभी हिमाचल प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में इन राज्यों में हालात खराब हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी पार्टीयों के विचारों को पॉजीटिव लेना चाहिए। क्योंकि कोई भी पार्टी देश से बड़ी नहीं हो सकती।