Follow Us:

स्क्रब टायफस से महिला की मौत, 8 नए मामले पॉजिटिव

पी. चंद |

प्रदेश में स्क्रब टायफ़स का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को स्क्रब टायफस से एक महिला की मौत हो गई। महिला बिलासपुर के झंडूता क्षेत्र की रहने वाली हैं। अभी तक स्क्रब टायफस से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही गुरुवार को 8 नए मामले स्क्रब टायफ़स के सामने आए हैं और 47 लोगों को टेस्ट किया गया है।