Follow Us:

बिलासपुरः पहाड़ी से पत्थर गिरने से ट्रक चालक घायल, PGI रेफर

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

जिला बिलासपुर के चंडीगढ़ मनाली एनएच पर सुबह करीब 7:00 बजे पहाड़ियों से पत्थर गिरने शुरू हो गए। यह घटना जामली और छड़ोल के बीच में हुई। सुबह के समय कुछ देर तक बारिश इतनी जोर से हुई जिसके कारण पहाड़ियों से पत्थर गिरने शुरू हो गए।  यहां एक ट्रक नंबर (HP-91-5042) स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रहा था कि अचानक पहाड़ी से पत्थर के गिरने शुरू हो गए।

ट्रक चालक ने देखा कि ट्रक के आगे पत्थर गिरे हैं। वह पत्थर उठाने के लिए नीचे उतरा और जैसे ही वह पत्थर उठाने के लिए आगे बढ़ा ऊपर से एकदम से और पत्थर गिर गए। जिससे चालक घायल हो गया।

घायल चालक का नाम रामपाल निवासी बरठीं बताया जा रहा है। चालक को घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत के चलते उसे वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।