Follow Us:

ऊनाः महिला ने निगला ज़हरीला पदार्थ, गंभीर हालत में PGI रेफर

रविन्दर, ऊना |

जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा में 30 साल की विवाहिता द्वारा अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगले जाने का मामला साामने आया है। पीड़िता की पहचान टीहरा निवासी लक्ष्मी देवी के रूप में की गई है। उसे नाजुक हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी देवी ने आज सुबह अज्ञात कारणों से घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता को फौरन उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत के चलते फौरन रीजनल अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया।

ऊना में भी लक्ष्मी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। जिसके कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। एसएचओ बंगाणा कमलनयन शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता के बयान अभी दर्ज़ नहीं किए जा सके हैं। परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी गई है।