Follow Us:

सोलन: खाई में गिरी कार, डोगरा रेजिमेंट के जवान की मौत-एक घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला सोलन के पुलिस थाना धर्मपुर के तहत एक कार के गहरी खाई में गिरने से डोगरा रेजिमेंट के जवान की मौत हो गई। जवान की पहचान राजगढ़ क्षेत्र के रहने वाले निखिल ठाकुर के रूप में हुई है। जबकि हादसे में एक अन्य युवक आदर्श घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आदर्श भी राजगढ़ का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि निखिल छुट्टी पर घर आया था और कुमारहट्टी की ओर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार सोलन के ओच्छघाट-कुमारहट्टी मार्ग पर कोटला गांव के समीप करेटा कार  (एचपी-16 ए, 4050) अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे चालक निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।