Follow Us:

ऊनाः दहेज उत्पीड़न पर महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज़

रविन्दर, ऊना |

जिला ऊना के तहत देर रात निवासी जट्टपुर की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता सुनीता देवी 30 साल पत्नी गोपाल दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसकी शादी चार साल पहले हुई थी। तब से ही इसका पति गोपाल दास, ससुर परस राम, सास चरणो देवी और मासी नसीवो देवी उसे बेवजह  तगं और मारपीट करते आ रहे है।  

इस बाबत वह कई बार महिला थाना, पंचायत और अपने मायके वालों के कहने पर समझौता कर चुकी है। लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष के सदस्य उससे मारपीट और दहेज के लिए तंग कर रहे है। जिससे वह परेशान है। गत रात्रि भी पीड़ित महिला के साथ मारपीट हुई है। जिस पर उसका मेडिकल भी करवाया गया है।उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है।