Follow Us:

चंबा: सेब के बगीचे में गया था बागवान, भालू ने हमला कर किया लहूलुहान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की होली घाटी में भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार भरमौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियोल के रहने वाले मुरली राम पर सोमवार सुबह भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मुरली राम सेब के बगीचे देखने गए थे, उसी समय ये हादसा पेश आया है।

गनीमत ये रही कि भालू मुरली के मुंह तक नहीं पहुंचा और उनकी टांग पर दांत गड़ा दिए। मुरली राम को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में पहुंचाया। ग्राम पंचायत दियोल की प्रधान गायत्री देवी ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस भालू को पकड़ा जाए ताकि लोगों को इसकी दहशत से मुक्ति दिलाई जा सके।