Follow Us:

नहीं सुधर रहा पाकिस्तान, सुंदरबनी-नौशेरा सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पाकिस्तान ने रविवार को सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी करने के साथ ही मोर्टार भी दागे। भारतीय सेना पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

इससे पहले पाकिस्तान ने शनिवार को भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू की। इस दौरान मोर्टार दागने के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना भी बनाया था।

वहीं पाकिस्तानी सेना ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी पलांवाला सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। दो घंटे में 25 गोले दागे थे। हालांकि किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार शाम 6.15 बजे पलावांला सेक्टर के बरडोक गांव के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी शुरू कर दी थी।

गोलाबारी से गांव के लोगों में दहशत फैल गई और तमाम ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर चले गए। मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने पलांवाला सेक्टर में रिहायशी इलाके को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी। इसमें दो मकानों को नुकसान पहुंचा था।