Follow Us:

कुल्लू: बिना पासपोर्ट और वीजा के नाइजीरियन गिरफ्तार

गौरव कुल्लू |

पुलिस ने पतलीकूहल के पास एक विदेशी मूल के व्यक्ति को बिना वीजा और पासपोर्ट के गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स की पहचान अनायो सैंपल निवासी ऑनियन स्ट्रीट वार्ड बैंक सिटी नाइजीरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह शख्स पतलीकूहल के पास घूम रहा था और जब शक के आधार पर इससे पूछताछ की तो उसके पास न तो पासपोर्ट था और न ही वीजा।

हालांकि उक्त नाइजीरियन ने पुलिस को बताया कि उसका पासपोर्ट और वीजा उसके वकील के पास है। लेकिन वह इस बारे में भी कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया  कि उक्त नाइजीरियन की पहचान अनायो सैंपल निवासी ऑनियन स्ट्रीट वार्ड बैंक सिटी नाइजीरिया के रूप में हुई है। यह नाइजीरियन दिल्ली के छतरपुर निवासी मुनीष के साथ मनाली जा रहा था।