Follow Us:

दिवाली पर HRTC की 83 स्पेशल बस सेवा शुरू

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिवाली के त्यौहार पर hrtc ने प्रदेश के लोगों के लिए बेहतर यात्रा सुविधा का तोहफा दिया है। HRTC ने दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए 83 स्पेशल वोल्वों बसें चलाने का फैसला लिया है। डीएम विजय सिंह ठाकुर और आरएम पंकज चड्डा ने जानकारी देते हुए कहा कि दिवाली के अवसर पर लोग काफी संख्या में बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश में आते हैं। लिहाजा, यात्रियों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बसों में बुकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा मुहैया कराई गई है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वोल्वों बस में 1 से 31 अक्तूबर तक स्मार्ट कार्ड की सुविधा को भी लागू किया गया है। बसों की स्पेशल सेवा को प्रदेश के विभिन्न रूटों पर 17 तारीख से रवाना किया जाएगा।