Follow Us:

हमीरपुर से पुष्पेंदर वर्मा का आवेदन, बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस को चुनौती

|

हमीरपुर विधानसभा में लम्बे समय से हाशिये पर चल रही कांग्रेस में इस बार यूथ खुल कर सामने आया है। कांग्रेस युवा पार्टी में नया चेहरा देखने की बकालत कर रहे हैं ताकि पार्टी की हालत में कोई सुधार हो और कांग्रेस को सशक्त नया चेहरा मिले।

आवेदन करने वालों की बात करें तो धूमल के इस गढ़ में बीजेपी को हराने के लिए तो नहीं लेकिन खुद को जनता के बीच तक रखने के लिए भी कांग्रेस को यहाँ लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ेगी और ये बात सिर्फ कांग्रेस के चेहरे पर निर्भर करती है।

डाक्टर पुष्पेंदर वर्मा ने भी अंतिम समय में अपना आवेदन भरकर कांग्रेस के नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वर्मा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास जाकर अपने आवेदन की जानकारी भी दी। हमीरपुर से पुष्पेंदर वर्मा का आवेदन बीजेपी के गढ़ में खुद कांग्रेस को चुनौती दे सकता है।

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार उनके आवेदन के साथ ही कांग्रेस में बड़ी चर्चा भी छिड़ गई है। राम चंद पठानिआ ,नीलम ठाकुर ,सुमित शर्मा ,अरुण ठाकुर,राजीव राणा  नए चेहरे है जो टिकट की दौड़ में खुद को बनाये हुए हैं।

इसमें पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ,कर्नल लगवाल , बीजेपी से आये विनोद ठाकुर ,जुगल किशोर जैसे नाम भी हैं। लेकिन इस बार अब लोगों  की निगाहें कांग्रेस पर टिक्की हुई हैं जहाँ पर इस बार डाक्टर वर्मा जैसे चेहरे भी कांग्रेस से आवेदन कर रहे हैं और कांग्रेस परितभूमि से हैं।