Follow Us:

राहुल गांधी ने क्यों कहा- भूख है तो सब्र कर..

समाचार फर्स्ट |

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दुष्यंत कुमार की लाइन्स को ट्‍वीट किया है- 'भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ। आजकल दिल्ली में है जेरे-बहस ये मुद्दआ।'

दरअसल, राहुल ने  दुष्यंत कुमार के शेयर को ट्‍वीट कर परोक्ष रूप से केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में भूख एक ‘गंभीर’ समस्या है और 119 देशों के वैश्विक भूख सूचकांक में भारत 100वें पायदान पर है। जिसमें तीन पायदान की गिरावट आई है।

दुर्भाग्य से भारत उत्तर कोरिया और बांग्लादेश जैसे देशों से भी पीछे है। समूचे एशिया में सिर्फ अफगानिस्तान और पाकिस्तान ही भारत से पीछे हैं। राहुल गांधी ने शेर के साथ इस खबर को भी ट्‍वीट किया है।