Follow Us:

हिमाचल के इस पोलिंग स्टेशन में गिरी मतदाताओं की संख्या

समाचार फर्स्ट |

देश के सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थापित लाहौल-स्पीति के हिकिम पोलिंग स्टेशन में मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। इसी तरह प्रदेश के सबसे छोटे किन्नौर जिला के कॉ नामक पोलिंग स्टेशन में भी वोटरों की संख्या में गिरावट आई है। साल 2012 में  हिकिम पोलिंग स्टेशन में 333 मतदाता थे। जबकि, मौजूदा समय में यहां 46 ही वोटर रह गए हैं, वहीं किन्नौर जिला के कॉ पोलिंग स्टेशन में भी 2012 में 18 मतदाता थे, इस बार इनकी संख्या गिरकर 6 रह गई है।

6 लोगों के लिए भी बनाया पोलिंग स्टेशन

बता दें कि हिकिम की ऊंचाई समुद्र तल से 14,567 फुट है।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि किन्नौर के कॉ पोलिंग स्टेशन में मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। विभाग ने कॉ में मात्र 6 लोगों के लिए भी पोलिंग बूथ बनाया है ताकि प्रदेश का कोई भी पात्र व्यक्ति वोट देने से वंचित न रहे।