Follow Us:

बोरवेल में गिरा 2 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के एक गांव में 30-फुट के गहरे बोरवेल में दो साल का एक बच्चा गिर गया। दो साल के इस बच्चे को बचाने के लिए शनिवार से ही प्रयास किया जा रहा है। बच्चा शुक्रवार शाम करीम 5.30 बजे बोरवल में गिर गया था।  रात होते-होते बच्चा और नीचे पहुंच गया और लगभग 70 फीट पर जाकर फंस गया।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजय भास्कर ने बताया कि बोरवल में आक्सीजन सप्लाई की जा रही है। बच्चा जिंदा है और बच्चे के रोने के की आवाज भी सुनाई दे रही है। मौके पर कई आधिकारी भी मौजूद हैं। राहत और बचाव कार्य शुक्रवार से ही जारी है। दमकल विभाग और दूसरे लोग बच्चे को बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

बोरवल के पास एक गड्डा खोदने का प्रयास किया गया जोकि विफल साबित हुआ। दरअसल, बच्चे तक पहुंचने के लिए ये गड्डा खोदा जा रहा था लेकिन, इसे बीच में ही रोकना पड़ा क्योंकि, जैसे ही गड्डा खौदने शुरु किया गया बीच रास्ते में मार्ग पत्थरीला होना के कारण आगे खुदाई जारी नहीं हो पाई।