Follow Us:

प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ेंगें स्कूलों के बच्चे, सिलेबस में होगा बदलाव

समाचार फर्स्ट डेस्क |

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में स्कूलों के सिलेबस में उचित परिपेक्ष्य में समावेश किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि समय समय पर स्कूलों के सिलेबस में बदलाव किया जाता रहा है। यह देखा गया है कि हिमाचल प्रदेश कैसे अस्तित्व आया और किस तरह से स्वतंत्रता संग्राम में हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना योगदान दिया। इसके बारे में बच्चों को ज्यादा जानकारी नहीं है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस संबंध में शिक्षा विभाग व स्कूल शिक्षा बोर्ड को निर्देश दिये गए हैं। भारद्वाज ने गुरुवार सुबह रन फ़ॉर यूनिटी और राष्ट्रीय एकता दिवस पर कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जो योगदान प्रशासनिक प्रणाली के गठन के रूप में मिला है, उसी की बदौलत आज भी यह ढांचा हर स्थिति में कामयाब है।