Follow Us:

राशन कार्ड से लिंक करवाने पर ही मिलेगा फ्री बिजली का लाभ

➤ अब एक राशन कार्ड पर अधिकतम दो घरेलू बिजली मीटरों पर ही 125-125 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी
➤ लाभ जारी रखने के लिए उपभोक्ताओं को कंज्यूमर आईडी को राशन कार्ड से लिंक कराना अनिवार्य होगा
➤ 126 यूनिट से अधिक खपत या दो से ज्यादा मीटर होने पर पूरी दर से बिल देना होगा



शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त बिजली योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब एक परिवार को अधिकतम दो घरेलू मीटरों पर ही 125 यूनिट प्रति माह निशुल्क बिजली का लाभ मिलेगा। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अपने मीटर की कंज्यूमर आईडी राशन कार्ड से लिंक करानी होगी।

सरकार की नई व्यवस्था के अनुसार, 0 से 125 यूनिट तक बिल पूरी तरह जीरो रहेगा। लेकिन यदि किसी परिवार के पास दो से अधिक बिजली मीटर हैं, तो केवल दो मीटर ही सब्सिडी के लिए चुने जाएंगे। अतिरिक्त मीटरों पर ₹5.44 प्रति यूनिट के हिसाब से बिल लगेगा।

यदि खपत 126 यूनिट से अधिक होती है, तो उस मीटर पर शून्य यूनिट से ही ₹5.89 प्रति यूनिट की दर से बिल जारी होगा। सरकार ने साफ किया है कि 126 से 300 यूनिट और उससे अधिक खपत पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी

सरकार ने अति गरीब परिवारों को बड़ी राहत देते हुए एक मीटर पर 300 यूनिट तक पूरी तरह मुफ्त बिजली देने का निर्णय लिया है। ऐसे परिवारों को जीरो बिल मिलेगा और उन पर सेट, ईडी व मीटर टैक्स भी लागू नहीं होगा। बीपीएल परिवारों को भी दो मीटरों पर 125-125 यूनिट तक राहत जारी रहेगी।

कृषि उपभोक्ताओं को भी राहत देते हुए सरकार ने बिजली सब्सिडी जारी रखी है। 0 से 20 केवीए तक कनेक्शन पर प्रभावी दर केवल 30 पैसे प्रति यूनिट रहेगी।