Follow Us:

बिलासपुर: राज्यपाल ने किया AIIMS निर्माणाधीन स्थल का किया दौरा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बिलासपुर जिले के अंतर्गत कोठीपुरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थल का दौरा किया और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कन्या में जाकर बच्चों से बातचीत की। बाला स्कूल की छात्राओं ने अपने कई सवाल राज्यपाल से किये और अपने जिज्ञासा को शांत किया। दत्तात्रेय ने बच्चों से महात्मा गांधी, डॉ भीम राव अम्बेडकर और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम के बारे में प्रश्न किये।

उन्होंने कहा कि उन्होंने महान कार्य किये। उच्च मूल्यों को अपनाकर मेहनत से जीवन की हर ऊंचाईंयों को हासिल किया जा सकता। इसमें गरीबी कभी बाधा नहीं बन सकती। ज्ञान ही वह शक्ति है जो कभी नष्ट नहीं होती। धनदौलत तो कभी भी खत्म हो सकती है। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि बच्चों को पूछें कि वह जीवन में क्या बनना चाहते हैं और उनकी इच्छा के अनुरूप सहयोग करें। उन्होंने बच्चों को कंप्यूटर में दक्षता हासिल करने के लिये ज्ञान हासिल करने को कहा।

राज्यपाल ने स्कूल को 15 कंप्यूटर देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर की शिक्षा रोजगार दे सकती है। राज्यपाल ने स्कूल परिसर में लौंग का पौधा भी रोपा। उपनिदेशक उच्च शिक्षा अमर सिंह ठाकुर, उपनिदेशक सुदर्शन, स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंदर चढ्डा ने राज्यपाल का स्कूल आगमन पर स्वागत किया। इससे पूर्व, राज्यपाल ने जिला के झंडूता तहसील के अंतर्गत विजयपुर गांव जाकर डॉ नारायण लाल नड्डा से उनके आवास पर भेंट की। डॉ. नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के पिता हैं और रांची विश्वविद्यालय, बिहार के पूर्व कुलपति रहे हैं।