Follow Us:

अनिल शर्मा का खुलासा, CM ने किया कांग्रेस छोड़ने पर मजबूर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

विधानसभा चुनावों से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के पुराने नेता अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र को लेकर खुलासा किया है। शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री खुद चाहते थे कि मैं कांग्रेस छोड़कर चला जाऊं। इसी लिए उन्होंने उनके परिवार को परेशान कर उन्हें मजबूर किया कि वे पार्टी छोड़ कर चले जाएं।

मुख्यमंत्री वीरभद्र पर कटाक्ष करते हुए अनिल ने कहा कि मेरे पार्टी छोड़ने के बाद हाईकमान को मुख्यमंत्री की पार्टी में अहमियत पता चल चुकी है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार उन्हें फोन पर संपर्क कर रहे हैं और निर्णय बदलने का दबाव बना रहे हैं।