Follow Us:

डलहौजी के खजियार, कालाटॉप और लक्कड़ मंडी में 6 इंच तक गिरी बर्फ

नवनीत बत्ता |

भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के खजियार, कालाटॉप और लक्कड़ मंडी में आज सुबह लगभग 6 इंच के करीब बर्फ गिरी। जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई है और ठंड बढ़ गई है। इसके अतिरिक्त जिला चंबा के दूसरे ऊंचाई वाले क्षेत्र जोत में भी बर्फ पड़ने की जानकारी मिल रही है।

हिमाचल में नबंवर में ही ठंड से ठिठुरने लगे लोग, पारा लुढ़का

हिमाचल में मौसम ने करवट ले ली है। बीते कल से हो रही बारिश ने प्रदेश मे काफी ठंड बढ़ा दी है। उपरी इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई है। आज भी आसमान धूप के साथ-साथ बादल छाए हुए हैं। खराब मौसम में इंवेस्टर मीट का आगाज अच्छा हुआ लेकिन दोपहर बाद मौसम बिगड़ने से धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में लगाया गया शमियाना उड़ने लगे। कई बैनर और पोस्टर फी फट गए साथ ही शाम के समय काफी तेज बारिश भी हुई।

फसलों को मिली संजीवनी

प्रदेश के उपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से कृफि और बागवानी को संजीवनी मिल गई है। लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। जिन क्षेत्रों के किसान  बारिश पर निर्भर हैं वहांअब किसान गेंहू, मटर और अन्य फसलों की बिजाई कर सकेंगे। कृषि विज्ञानी इस बारिश को बागवानी और कृषि के लिए बेहतर बता रहे हैं। मक्की और धान की फसल को काटने क बाद कुछ समयके लिए खेतों को खाली छोड़ दिया जाता है ताकि बारिश होने का बाद नई फसलों की बिजाई की जा सके।