Follow Us:

हिमाचल चुनाव में पहली बार कैंडीडेट्स उतारेगी समाजवादी पार्टी

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी भी तैयार है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निर्णय लिया है कि समाजवादी पार्टी  हिमाचल में होने वाले चुनावों में अपने कैडीडेट्स उतारेगी।

पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में कैडीडेट्स नियुक्त कर लिए है। चौधरी ने बताया कि जो कैडीडेट्स कांगड़ा से चुनाव लड़ेंगे उन्होंने ग्राउंडवर्क शुरू कर दिया है।

बता दें हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव 9 नवंबर को होंगे जिनका नतीजा 18 दिसंबर को निकाला जाएगा।